सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी गठित, IG STF नीलेश आनन्द भरणे होंगे अध्यक्ष, 12 पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर

मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। उत्तराखंड के जनपद ऊधमसिंह नगर के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई निवासी सुखवन्त सिंह द्वारा दिनांक 10/11 जनवरी 2026 की रात्रि काठगोदाम, हल्द्वानी में आत्महत्या किए जाने के प्रकरण को पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से लिया है। मामले की गहन, निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ नीलेश आनन्द भरणे की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ नीलेश आनन्द भरणे

SIT में शामिल अधिकारी

विशेष जांच दल में निम्न अधिकारियों को सम्मिलित किया गया है—

  • पुलिस अधीक्षक, चम्पावत — अजय गणपति

  • क्षेत्राधिकारी, टनकपुर —  वन्दना वर्मा

  • निरीक्षक —  दिवान सिंह बिष्ट

  • उपनिरीक्षक —  मनीष खत्री

12 पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित

निष्पक्ष जांच के दृष्टिगत प्रकरण से जुड़े 03 उपनिरीक्षक (SI), 01 सहायक उपनिरीक्षक (ASI), 01 मुख्य आरक्षी एवं 07 आरक्षी, कुल 12 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से गढ़वाल रेंज के जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग स्थानांतरित किया गया है।

सोशल मीडिया वीडियो और ई-मेल शिकायत की भी जांच

पुलिस मुख्यालय द्वारा SIT को निर्देश दिए गए हैं कि इस प्रकरण से संबंधित सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो एवं मृतक द्वारा ई-मेल के माध्यम से की गई शिकायत, जिसमें स्थानीय व्यक्तियों एवं जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों पर आरोप लगाए गए हैं, उन सभी आरोपों के तथ्यों का विस्तृत परीक्षण कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाए।

पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ नीलेश आनन्द भरणे

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और विधिसम्मत ढंग से की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *