मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून, 01 मार्च 2026। उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से होली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रंगों के साथ आयोजित किया गया। रंगों, संगीत और आपसी सद्भाव से सराबोर इस आयोजन में सांस्कृतिक टीमों के लोक कलाकारों, क्लब सदस्यों एवं पत्रकारों ने विविध प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में लक्की ड्रा व बंपर ड्रा का भी आयोजन किया गया।
लोक गायक विरेंद्र सिंह पंवार
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथियों में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, उपाध्यक्ष (उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद) गीता राम गौड़, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ अग्रवाल, कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, भाजपा वरिष्ठ नेता जोगेन्द्र पुंडीर, दैनिक जागरण के संपादक मनोज झा, सुविधा सुपरमार्केट के एमडी अनिल कुमार गुप्ता, प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा, महामंत्री योगेश सेमवाल एवं कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
🎶 लोकगीतों की विशेष प्रस्तुतियां :-
कार्यक्रम के दौरान लोक गायक राजेंद्र जोशी ने “जोगमाया का जागर लगाया…” की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
लोक गायक विरेंद्र सिंह पंवार ने “माछा मारी राउ हे परबा…” गीत से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
लोक गायिका रेशमा शाह ने “बचनू मामा” और “ले बुजी जाला चूड़ा” गीतों से कार्यक्रम में रंग भर दिए।
लोक गायक विवेक नौटियाल ने “ऊंचा कैलाश और रूप कु मंतर मारी तिन मैं पर पैली…” गीत प्रस्तुत कर खूब सराहना बटोरी।
कार्यक्रम में बच्चों को क्लब की ओर से उपहार वितरित किए गए, जिससे उत्सव का माहौल और भी खुशनुमा हो गया।
प्रेस क्लब सदस्य परिवार की ओर से वंदना अग्रवाल एवं उनके सुपुत्र रूद्राक्ष अग्रवाल ने होली नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
मुख्य अतिथि गणेश जोशी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सकारात्मक संवाद का प्रतीक है।
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रदेश की पत्रकारिता परंपरा का सशक्त केंद्र है और लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
गीता राम गौड़ ने कहा कि हमारी लोक संस्कृति और परंपराएं ही हमारी असली पहचान हैं तथा होली जैसे पर्व समाज को एक सूत्र में पिरोते हैं।
सिद्धार्थ अग्रवाल ने प्रेस क्लब परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री योगेश सेमवाल एवं सदस्य योगेश शैली ने संयुक्त रूप से किया। समापन रंग-अबीर और पारंपरिक होली गीतों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक हुआ।
लोक गायिका रेशमा शाह
इस अवसर पर प्रेस क्लब सांस्कृतिक समिति की संयोजक मीना नेगी, प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सोबन सिंह गुसाईं, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, संयुक्त मंत्री शिवेश शर्मा, संप्रेक्षक विजय जोशी, कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश जोशी, मनमोहन लखेड़ा, वीरेन्द्र डंगवाल ‘पार्थ’, रश्मि खत्री, मनबर सिंह रावत, सुलोचना पयाल, मनोज जयाड़ा, हिमांशु जोशी, समाजसेवी एडवोकेट ललित मोहन जोशी, वीएस रावत आदि उपस्थित थे।