Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388
नशे में धुत शराबी ने ब्लेड से युवक की गर्दन पर किया हमला, हमलावर को लोगों ने पकड़ा - मोनाल एक्सप्रेस

नशे में धुत शराबी ने ब्लेड से युवक की गर्दन पर किया हमला, हमलावर को लोगों ने पकड़ा

देहरादून: हरिद्वार जनपद के झबरेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क किनारे रेहड़ी पर अंडे खा रहे युवक पर शराबी ने नशे में धुत होकर ब्लेड से हमला कर दिया। ब्लेड से युवक की गर्दन पर गहरा बड़ा घाव बन गया है, जिससे अंदर का मांस दिखाई दे रहा है। घायल हालत में उसे आसपास के लोग अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि ब्लेड से हमला करने वाले आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

घटनाक्रम इकबालपुर मार्ग पर भक्तों वाली गेट के समीप बताया जा रहा है। यहां अंडे की रेहड़ी पर शिवपुर, सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला शुभम अंडे खा रहा था। उसी दौरान एक युवक वहां आया और उसने शुभम के गर्दन पर ब्लेड से वार कर दिया। जिससे शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हमलावर नशे में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *