उत्तराखंड शासन ने मंगलवार देर शाम दोनों आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी देहरादून। उत्तराखंड शासन ने टिहरी और हरिद्वार में जिलाधिकारियों की तैनाती की है। जमीन घोटाले के आरोप में निलंबित आईएएस अफसर कर्मेंद्र सिंह की जगह आईएएस अफसर मयूर दीक्षित को हरिद्वार जिले का नया जिलाधिकारी बनाया है। मयूर दीक्षित अभी तक टिहरी के जिलाधिकारी के पद पर थे।
आईएएस नितिका खंडेलवाल
वहीं, उनकी जगह आईएएस नितिका खंडेलवाल को टिहरी की जिलाधिकारी बनाया गया है। शासन में अपर सचिव पद पर तैनात नितिका खंडेलवाल को टिहरी का जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है। वह निदेशक पुनर्वास टिहरी बांध परियोजना का दायित्व भी देखेंगी। नितिका अभी तक शासन में सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिक, निदेशक-यूसैक, प्रबंध निदेशक हिल्ट्रान के प्रभार देख रही थीं। वह इसे पहले देहरादून जिले की सीडीओ और उत्तरकाशी जिले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ भटवाड़ी एसडीएम के पद पर भी रह चुकी हैं। दोनों ही अफसरों का अभी तक का कार्यकाल बेहतरीन रहा है।
आईएएस मयूर दीक्षित
दोनों ही अधिकारी प्रशासनिक कार्यों में निपुण हैं और आम जनमानस के बीच भी उनकी बेहतर छवि है। क्योंकि समय समय पर संवाद स्थापित कर वह आमजन से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करते हैं।