चमोली के थराली में बादल फटने से भारी नुकसान

देहरादून। बीती शुक्रवार रात चमोली के थाना थराली क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना थराली पुलिस ने रात्रि में ही मुस्तैदी दिखाते हुए स्थानीय लोगो को सतर्क किया तथा घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया।

आज शनिवार सुबह से ही पुलिस, प्रशासन व आपदा प्रबंधन टीम द्वारा लगातार रेस्क्यू एवं राहत कार्य किया जा रहा है।

क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को संकट में न आने दिया जाए, इसके लिए टीमें निरंतर गश्त व निगरानी कर रही हैं। दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस सम्बन्ध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना की है।वहीं, डीएम संदीप तिवारी ने भी स्थलीय निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *