slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के होली मिलन समारोह में उड़ा गुलाल, लोक गायक सौरभ मैठाणी ने बांधा समां, जमकर थिरके सभी - मोनाल एक्सप्रेस

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के होली मिलन समारोह में उड़ा गुलाल, लोक गायक सौरभ मैठाणी ने बांधा समां, जमकर थिरके सभी

देहरादून : उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की तरफ से शनिवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शाम चार बजे आरंभ हुआ रंगारंग होली मिलन कार्यक्रम देर रात तक चला। इस दौरान पत्रकारों, सामाजिक संगठनों, सांस्कृतिक, राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से हंसने/नाचने के लिए मजबूर कर दिया।

होली मिलन समारोह में संस्कृति विभाग से लोक गायक सौरभ मैठाणी और उनकी टीम ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुतिकरण कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। गढ़वाली कुमांउनी गीतों पर खूब हंसाया। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने अपने चिरपचित अंदाज में पत्रकारों के साथ झूमकर नृत्य किया। कवि हलधर ने देशभक्ति कविताएं सुनाकर एक ओर देश प्रेम जगाया तो दूसरी तरफ हास्य से गुदगुदाया भी। नगर निगम मेयर सुनिल उनियाल गामा ने जमकर हंसाया। वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन लखेड़ा के गीतों ने झूमाया। पत्रकार यूनियन के संरक्षक गिरधर शर्मा के खूब गुदगुदाया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कुमांउनी, गढ़वाली लोक गीतों को ठेड पहाड़ी अंदाज में सुनाकर भौच्चक कर दिया।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने होली पर दिल छू लेने वाते करते हुए कहा कि होली का मतलब होता है हो ली यानि कि जो बीत गई वो बीत गई । गिला शिकवा भूलाकर एक दूसरे को गले लगाने का त्यौहार है होली।

भाजपा की कैंट विधायक सविता कपूर ने पत्रकारों को होली की बधाई दी। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा की वरिष्ठ नेत्री पुष्पा बड़थ्वाल, कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, पूर्व विधायक राजकुमार, लालचंद शर्मा, डीएवी पीजी कालेज के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस नेता वीरेंद्र पोखरियाल, सूरत सिंह नेगी, भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, मुख्यमंत्री के मीडिया सलहाकार हरीश कोठारी, आरएसएस के नगर प्रमुख अरूण शर्मा, बलदेव परासर, प्रेम चमोला, देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा और उनकी पूरी बार एसोएिशन की टीम, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के साथ ही अन्य कई संगठनों से जुडे़ लोगों ने उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के होली मिलन समारोह में शिरकत कर अपना आर्शीवाद दिया। कार्यक्रम रात तक चला और जब लोगों के आने का सिलसिला नहीं थमा तो मजबूरन कार्यक्रम को समाप्त करना पड़ा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी ने की और संचालन प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार व संगठन के संरक्षक चेतन गुरूंग, अविकल थपलियाल, दर्शन सिंह रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशीष ध्यानी, प्रदेश सचिव सुशील रावत, संगठन मंत्री तिलक राज, जिलाध्यक्ष अनिल चंदोला, महामंत्री योगेश रतूड़ी, संगठन मंत्री दरबान सिंह, मीना नेगी, किशोर रावत, संजय नेगी, दीपक बड़थ्वाल, प्रवीण बहुगुणा, भगवती प्रसाद, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, मंगेश कुमार के साथ ही काफी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *