Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388
जी-20 समिट में सुरक्षा व्यवस्था को होगा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात : डीजीपी - मोनाल एक्सप्रेस

जी-20 समिट में सुरक्षा व्यवस्था को होगा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात : डीजीपी


देहरादून: 24 से 28 मई 2023 तक ऋषिकेश से लगे मुनिकीरेती क्षेत्र में प्रस्तावित जी-20 समिट की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित तैयारियों को लेकर बुधवार को पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
इस दौरान अशोक कुमार ने जी-20 समिट की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर केंद्रीय अधिकारियों से विचार-विमर्श कर सुरक्षा व्यवस्था हेतु लिए गए निर्णयों को अंतिम रूप देते हुए फुलप्रूफ व्यवस्था रखने के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होने परमार्थ निकेतन में होने वाली गंगा आरती कार्यक्रम में एसडीआरएफ, जल पुलिस व फायर कर्मियों को सभी सुरक्षा उपकरणों के साथ घाटों पर तैनात करने एवं यातायात प्रबन्धन हेतु मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त करने हेतु भी निर्देशित किया।
बैठक में जी-20 समिट सचिवालय के अधिकारीगण, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था- डॉ. वी मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा एपी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, टिहरी गढ़वाल व पौड़ी गढ़वाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *