विश्व स्वास्थ्य दिवस पर देहराखास में निशुल्क मेडिकल कैंप, 100 से अधिक लोगों ने लिया लाभ

पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, मेयर सौरभ थपलियाल, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने किया कैंप का शुभारंभ 

ओम प्रकाश जोशी, देहरादून। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को वार्ड संख्या 72 देहराखास के नीलकंठ महादेव मंदिर, चंद्र विहार में शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं क्रियान्वयन एजेंसी इंडोवेशन हेल्थकेयर के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया।

कैंप में इंडोवेशन हेल्थकेयर के डॉ. अभिलेख जगूड़ी तथा देहराखास के शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (Urban Health and Wellness Centre) की डॉ. मेघा श्रीवास्तव, नर्सिंग स्टाफ मीनाक्षी शाह और रीना ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, मेयर सौरभ थपलियाल, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, पार्षद आलोक कुमार तथा वरिष्ठ भाजपा नेता गोपालपुरी जी ने किया।

इस स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक क्षेत्रवासियों ने लाभ लिया। कैंप के दौरान स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप पंत, महामंत्री विपिन कंबोज, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा परविंद गुप्ता, नीरज रतूड़ी, सोनू सिंह सरदार, संतोष थापा, निशांत जैन, तुषार गोस्वामी, राकेश राठौर, बच्ची राम लखेरा, आचार्य शोभित डोबरियाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *