देहरादून। खटीमा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किसानों ने गन्ना समर्थन मूल्य में की गई ऐतिहासिक बढ़ोतरी पर गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री को गन्ना तथा पर्वतीय क्षेत्रों की पारंपरिक उपज—गडेरी, माल्टा, अदरक और शहद से भरी विशेष टोकरी भेंट कर आभार व्यक्त किया।

