उत्तरकाशी में देर रात पांच बार आया भूकंप, नुकसान की सूचना नहीं

देहरादून: उत्तरकाशी जनपद में शनिवार देर रात पांच बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान सभी लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। जिलें में कहीं किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। उत्तरकाशी के जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 2.5 रिक्टर मापी गई। इसका केन्द्र जिले के भटवाड़ी तहसील के तहत सिरोर के जंगल में बताया गया है। रात 12:39 बजे से 1:26 बजे के बीच पांच बार भूकंप आया। उत्तरकाशी जनपद भूकंप की दृष्टि से जोन पांच में है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *