Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388
टेस्ट क्रिकेट टीम में पुजारा और कोहली की जगह ले सकते हैं दून के अभिमन्यु ईश्वरन - मोनाल एक्सप्रेस

टेस्ट क्रिकेट टीम में पुजारा और कोहली की जगह ले सकते हैं दून के अभिमन्यु ईश्वरन

 इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में हुआ अभिमन्यु ईश्वरन का चयन

अभिमन्यु ईश्वरन

देहरादून : कभी दून के मैदानों पर चौके और छक्के लगाने वाला अभिमन्यु ईश्वरन अब इंग्लैंड में ब्रिटिश गेंदबाजों के पसीने छुड़ाएगा। अभिमन्यु का चयन 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ होने जा रही 05 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में हुआ है और इस बार उन्हें स्टैंड बाई में नहीं बल्कि मुख्य टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले पिछले साल आस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर सीरीज के लिए अभिमन्यु ईश्वरन का चयन हुआ था। उन्हें 20 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिली थी। साथ ही उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम में जगह मिली थी। लेकिन अंतिम 11 में जगह नहीं मिली थी। वह पिछले कुछ सालों से बंगाल और भारतीय क्रिकेट ए टीम के लिए बेहरतीन प्रदर्शन कर रहे हैं। बंगाल और भारत की ए टीम के लिए वह कप्तानी भी कर चुके हैं। 16 मई 2025 को ही  बीसीसीआई ने अभिमन्यु ईश्वरन को इंग्लैंड जाने वाली इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया था, लेकिन अब उन्हें मुख्य टीम शामिल किया गया है। अभिमन्यु ईश्वरन आज भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक बड़ा नाम बन चुका है। वह घरेलू क्रिकेट में करीब 225 मैचों में उन्होंने 12,500 से अधिक रन बना चुके हैं।

अभिमन्यु ईश्वरन

दाएं हाथ से बल्लेबाजी और लेग स्पिन करने वाले इस हरफनमौला क्रिकेटर ने बचपन में ही बैट पकड़ लिया था। क्रिकेट में रुचि अधिक होने के कारण उनके पिता आरपी ईश्वर ने उनके नाम से देहरादून में राजपुर से लगे गुनियाल गांव में एकेडमी तैयार करवा दी। आज यह अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी इंटरनेशनल लेवल पर अंडर 19 क्रिकेट मुकाबलों के मानक पूरे करती है। जहां कई युवा क्रिकेटर तैयार हो रहे हैं।पूर्व में उत्तराखंड को बीसीसीआई की मान्यता न होने के कारण उन्हें बंगाल का रुख करना पड़ा। महज 10 साल की उम्र में अभिमन्यु देहरादून से बंगाल आ गए थे और सीनियर लेवल पर पहुंचने से पहले सभी आयु वर्ग में उन्होंने क्रिकेट खेली।पिछले कुछ सालों से वह भारत ए और रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए भी खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में भारतीय टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं, लेकिन उन्हें मैदान में उतरने का मौका नहीं दिया जा रहा है। जबकि, वह टेस्ट मैचों में पारी की शुरुआत करने से लेकर मध्यमक्रम में कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। वह टेस्ट टीम में भविष्य में राहुल द्रविड़, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों की भरपाई कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *