जंगल में फंसे युवकों के लिए देवदूत बनी दून पुलिस, देर रात चला सर्च अभियान

मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। दिन हो या रात, दून पुलिस हर पल आमजन की सुरक्षा के लिए तत्पर है। इसी का एक और उदाहरण गुरुवार देर रात देखने को मिला, जब सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत भदराज ट्रेकिंग रूट पर ट्रेकिंग के दौरान जंगलों में भटके 10 युवकों को दून पुलिस ने सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

112 पर सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस

दिनांक 05/02/2026 को देर रात्रि पुलिस कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से थाना सहसपुर को सूचना प्राप्त हुई कि करीब 10 युवक भदराज ट्रेकिंग पर गए थे, जो अंधेरा हो जाने के कारण रास्ता भटककर जंगल में फंस गए हैं और उन्हें बाहर निकलने का कोई मार्ग नहीं मिल पा रहा है।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सहसपुर द्वारा तत्काल कोतवाली से एक विशेष रेस्क्यू टीम गठित की गई और राहत व बचाव उपकरणों के साथ टीम को भदराज ट्रेकिंग रूट की ओर रवाना किया गया।

वन विभाग व ग्रामीणों के सहयोग से चला रेस्क्यू ऑपरेशन

पुलिस टीम ने कोटी गाँव पहुँचकर वन विभाग के वीट अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से देर रात सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत और निरंतर प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने कोटी गाँव से लगभग 03 किलोमीटर ऊपर जंगल क्षेत्र में फंसे सभी 10 युवकों को सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

रेस्क्यू किए गए सभी युवकों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। देर रात्रि पुलिस से मिली त्वरित सहायता पर युवकों ने दून पुलिस का आभार व्यक्त किया।

रेस्क्यू किए गए युवक

अभिषेक चौहान (29 वर्ष), निवासी विकासनगर

हेमन्त (26 वर्ष), निवासी श्यामपुर प्रेमनगर

प्रिन्स (18 वर्ष), निवासी मिठ्ठी बेरी, प्रेमनगर

शिवम (18 वर्ष), निवासी उपरोक्त

अर्चित (18 वर्ष), निवासी स्पेशल विंग, प्रेमनगर

सक्षम घई (23 वर्ष), निवासी प्रेमनगर

मंयक राय (19 वर्ष), निवासी मिठ्ठी बेरी, प्रेमनगर

शिवाशु (18 वर्ष), निवासी उपरोक्त

हर्षित (16 वर्ष), निवासी उपरोक्त

उज्जवल (18 वर्ष), निवासी प्रेमनगर, देहरादून

रेस्क्यू टीम में शामिल पुलिसकर्मी

उ0नि0 नीरज त्यागी

कानि0 ललित कुमार

कानि0 अमोल राठी

कानि0 प्रदीप विष्ट

कानि0 रविंद्र आर्या

हो0गा0 निशान्त जवाड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *