
देहरादून: खेल विभाग ने वर्ष 2019- 20 और 2020- 21 के खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। वर्ष 2019- 20 के लिए लक्ष्य सेन और 2020- 21 के चंदन सिंह को देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य पुरस्कारों की भी घोषणा की गई है। 24 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राजपुर रोड विधायक खजान दास की मौजूदगी में यह पुरस्कार दिए जाएंगे।