देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस ने शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना ने हाल ही में “ऑपरेशन सिंदूर” को सफलतापूर्वक अंजाम देकर एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वह देश की रक्षा और नागरिकों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। भारतीय सेना के साहस शौर्य और पराक्रम को नमन करने के लिए और भारतीय सेना का आभार ज्ञापित करने के लिए उत्तराखंड युवा कांग्रेस ने शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत सेना ने न केवल रणनीतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त किया, बल्कि दुर्गम परिस्थितियों में साहस, अनुशासन और तकनीकी कुशलता का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत किया। इस अभूतपूर्व सफलता के लिए सम्पूर्ण राष्ट्र भारतीय सेना के जांबाज जवानों के प्रति हृदय से कृतज्ञता ज्ञापित करता है। सेना के अदम्य साहस, धैर्य और प्रतिबद्धता ने देशवासियों में गर्व और आत्मविश्वास का संचार किया है। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी,वीरेंद्र पोखरियाल,पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा,नवीन जोशी,प्रवक्ता दीप बोहरा,पार्षद कोमल वोहरा,पार्षद संगीता गुप्ता,पूर्व पार्षद सुमित्रा ध्यानी, टीटू त्यागी,विनीत प्रसाद भट्ट बंटू ,अभिनव थापर,मंजू त्रिपाठी,प्रदीप जोशी,आनंद बहुगुणा,दीवान तोमर, पूरण सिंह रावत,शाहिद खान, संजय कन्नौजिया कद्दू, बब्बन सती,धर्म सोनकर,चरणजीत कौशल, वीरेंद्र पोखरियाल, महिपाल शाह, ट्विंकल अरोड़ा, नवीन रमोला, मोहित, हिमांशु रावत पीयूष जोशी, मोहित मेहता,अमित रावत, विपुल नौटियाल आदि उपस्थित रहे, संचालन प्रमोद गुप्ता ने किया।