slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
बलूनी के समर्थन में मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने की जनसभा, मांगे वोट - मोनाल एक्सप्रेस

बलूनी के समर्थन में मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने की जनसभा, मांगे वोट

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को रामलीला मैदान, पौड़ी में “गढ़वाल लोकसभा” से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के नामांकन के अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूरे देश में अबकी बार 400 पार की चर्चा है। देश ने हमेशा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाले लोक सभा चुनाव को प्रचंड बहुमत दिया है। *उन्होंने कहा कि 2019 से भी बड़ी जीत 2024 के लोक सभा चुनाव में हम सब मिलकर उत्तराखंड देवभूमि से देंगे।* उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने पर कार्य कर रहें हैं। प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में इस लोकसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओ पर कार्य जारी हैं। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन पर कार्य जारी है। बद्रीनाथ मास्टर प्लान पर कार्य चल रहा है। आज पहले के मुकाबले कुछ ही घंटो में ऋषिकेश से बद्रीनाथ एवं गढ़वाल के किसी भी क्षेत्र में पहुंचा जा सकता है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में रेल, रोड, हवाई कनेक्टीविटी बढ़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चार धाम का विकास हुआ है। केन्द्र एवं राज्य सरकार मिलकर निरंतर डबल इंजन की रफ्तार से कार्य कर रही हैं। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हुआ है, भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य, एवं CAA कानून लागू किया गया है, गरीब कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। *उत्तराखंड के प्रत्येक व्यक्ति को यूसीसी लागू करने वाले प्रथम राज्य के नागरिक का गौरव प्राप्त है।* हमारी सरकार ने चुनाव से पहले किए वादे को पूरा किया है। नकल विरोधी कानून लागू करने के बाद कई हज़ार नियुक्तियां दी गई हैं। नकल विरोधी कानून ने बच्चों की निराशा को दूर कर उनका मनोबल को बढ़ाने का काम किया है। राज्य की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने महिलाओं हेतु 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है।

*मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद को देखकर लगता है कि गढ़वाल लोकसभा से सारे रिकॉर्ड ध्वस्त होने वाले हैं।*
अनिल बलूनी इस क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने सभी से अनुरोध करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए भाजपा के प्रत्याशी को अधिक से अधिक वोट देकर विजय बनाएं।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि हम सब इस भूमि को देवभूमि मानते हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि का वोट राम मंदिर के विरोधियों को नहीं जाना चाहिए। यह वह भूमि है जहां देवताओं का वास है। इस भूमि के शूरवीरों ने भारत की सरहद में जाकर मां भारती के संरक्षण में अपने प्राणों की आहूति दी है। कांग्रेस ने धारा 370 हटाने का विरोध किया, सर्जिकल स्ट्राइक के साक्ष्य मांगे। उन्होंने कहा प्रत्याशि अनिल बलूनी ने डॉपलर रडार, आईसीयू, ट्रेन अन्य सभी व्यवस्थाएं जनता को उपलब्ध करवाने का काम किया।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि अनिल बलूनी ने नियम के पद पर चलकर पार्टी ने जब जो आदेश दिया, तब उसका पालन किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ के कार्यकर्ता, स्वयंसेवक के रूप में उत्तराखंड क्षेत्र में समाज की सेवा की है। प्रधानमंत्री जी ने गरीबों को मुफ्त में राशन देने की गारंटी दी है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने वैक्सीन बनाई और दुनियां तक वैक्सीन पहुंची है। उन्होंने कहा अनिल बलूनी को गढ़वाल लोक सभा से जीतकर प्रधानमंत्री जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है।

इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत एवं अन्य लोग मौजूद रहे।।।

गढ़वाल प्रत्याशी अनिल बलूनी ने किया नामांकन :          वहीं, भारतीय जनता पार्टी के गढ़वाल प्रत्याशी अनिल बलूनी ने आज पौड़ी कलेक्ट्रेट में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के गढ़वाल प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी, पूर्व मुख्यमंत्री एवम सांसद तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मंत्री धन सिंह रावत उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *