Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot
पौराणिक चारधाम पैदल मार्ग को पुनर्जीवित करने को पैदल यात्रा - मोनाल एक्सप्रेस

पौराणिक चारधाम पैदल मार्ग को पुनर्जीवित करने को पैदल यात्रा

पौड़ी: जनपद पौड़ी गढ़वाल अंतर्गत शनिवार को परमार्थ निकेतन से देवप्रयाग तक के लिए प्राचीन पौराणिक चारधाम पैदल मार्ग पर गंगा पथ यात्रा की शुरुआत की गई। परमार्थ निकेतन के प्रमुख चिदानंद सरस्वती महाराज, जिलाधिकारी डा आशीष चौहान और यात्रा में शामिल अन्य लोगों द्वारा परमार्थ निकेतन में यात्रा से पूर्व यज्ञ किया गया। तत्पश्चात यात्रा को रवाना किया गया। यह यात्रा प्राचीन पौराणिक चारधाम पैदल मार्ग को पुनर्जीवित करने से प्रेरित है। इस यात्रा का अंतिम पड़ाव देवप्रयाग रहेगा। जहां पर सायं 6 बजे गंगा आरती करते हुए यात्रा का समापन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *