कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

 

देहरादून : उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया है। उनके पास परिवहन, समाज कल्याण समेत कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी थी। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्री मंडल के सभी सदस्यों, विधायक, विपक्ष सभी ने गहरा दुख प्रकट किया है। उनके निधन पर राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। आज सभी सरकारी कार्यालय बंद करने की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *