slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा : डॉ. स्वराज विद्वान - मोनाल एक्सप्रेस

हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा : डॉ. स्वराज विद्वान

 उत्तरकाशी: चिन्यालीसौड़ स्थित गेस्ट हाउस में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल कार्य समिति की पहली बैठक मंडल अध्यक्ष सौबेन्द्र बिष्ट की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. स्वराज विद्वान मौजूद रहीं। डॉ. स्वराज विद्वान ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी है। भाजपा एक मात्र दल है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलता है। इसमें भाई- भतीजावाद और वंशवाद को तरजीह नहीं दी जाती है। यहां पार्टी की समर्पित भाव से सेवा करने वाले हर कार्यकर्ता का सम्मान किया जाता है। भारतीय जनता पार्टी चिन्यालीसौड़ के मंडल महामंत्री (ग्रामीण) सतपाल राणा ने बताया कि बैठक में पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए मंथन किया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं। साथ ही पार्टी की रीति-रीति से भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को अवगत कराएं। आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी को बूथ और मंडल स्तर पर और ज्यादा मजबूत किया जाएगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं से अपना शत प्रतिशत योगदान देने का आह्वान किया गया। इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा चंडी प्रसाद बेलवाल, प्रभारी ग्रामीण मंडल देशराज बिष्ट, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा शीशपाल रमोला, जिलाध्यक्ष अध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम रमोला, उपाध्यक्ष महिपाल भंडारी, विजयपाल परमार, राजेश रावत मंडल महामनत्री, उदयपाल परमार, जगवीर असवाल, बालकराम नौटियाल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *