

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी मणिपुर निवासी एक युवक के संपर्क में थी।
आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। पूर्व में बेटी ने यह बात अपनी मां को बताई थी। आरोप है कि युवक उससे मारपीट करता था। बेटी को झाझरा, प्रेमनगर निवासी एक युवक ने भी प्रताड़ित किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।