slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल - मोनाल एक्सप्रेस

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

भालू का प्रतीकात्मक चित्र। साभार सोशल मीडिया
देहरादून : उत्तरकाशी जिले में हर्षिल क्षेत्र के धराली में गुरुवार को खेत में काम कर रही सरोजनी देवी पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। अन्य महिलाओं के शोर मचाने और सरोजनी के संघर्ष को देखते हुए भालू जंगल की तरफ भागा। वहीं इस घटना में गंभीर रूप से घायल सरोजनी को हर्षिल के अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। जिसके बाद उन्हें बड़े अस्पताल रेफर करने किया जा रहा है। उनके चेहरे और शरीर पर काफी चोट के निशान हैं। आपको बता दें कि पर्वतीय क्षेत्रों में अक्सर भालू, गुलदार, बाघ समेत अन्य जंगली जानवर आबादी क्षेत्र में घुसकर ग्रामीणों पर हमला करते रहते हैं। वहीं, ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति नाराजगी जताई है। साथ ही क्षेत्र में नियमित रूप से गश्त की मांग उठाई है। वहीं, पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की भी गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *