Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot
ओलंपियन अंकिता ध्यानी समेत इन्हें मिला तीलू रौतेली पुरस्कार - मोनाल एक्सप्रेस

ओलंपियन अंकिता ध्यानी समेत इन्हें मिला तीलू रौतेली पुरस्कार

देहरादून: महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने तीलू रौतेली के जन्मदिन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रदेश की 13 महिलाओं व युवतियों को राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली और 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार प्रदान किए।

संस्कृति विभाग के सभागार में आयोजित राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत की।  समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने वालों के खाते में डिजिटल हस्तांतरण के माध्यम से 51-51 हजार की धनराशि जारी की गई।                              @इन्हें मिला तीलू रौतेली पुरस्कार@

नाम, जिला, क्षेत्र

– पद्मश्री डा. माधुरी बड़थ्वाल, देहरादून गढ़वाली लोकगायन।

– प्रीति गोस्वामी, रानीखेत, खेल (दिव्यांग)।

– नेहा देवली, बागेश्वर खेल(ताईक्वांडो)।

– संगीता राणा, हरिद्वार, खेल (पावर लिफ्टिंग)।

– सोनिया आर्या, चंपावत, लेखन, हिंदी साहित्य, कविता।

– नर्मदा देवी रावत चमोली, हस्तशिल्प हथकरगा।

– गीता गैरोला,उत्तरकाशी, सामाजिक क्षेत्र।

– विनीता देवी रुद्रप्रयाग, बहादुरी।

– रीना उनियाल, टिहरी, सामाजिक क्षेत्र

– शकुंतला दताल, पिथौरागढ़, सामाजिक क्षेत्र                                           अंकिता ध्यानी, पौड़ी, खेल (राष्ट्रीय एथलेटिक)।

– मनदीप कौर, उधम सिंह नगर, खेल (पैरा बैडमिंटन)।

– डा. सुधा पाल, नैनीताल, विज्ञान। कार्यक्रम में अंकिता का पुरस्कार उनकी मां लक्ष्मी देवी पौड़ी, मनदीप कौर का पुरस्कार विभाग की उधमसिंह नगर सुपरवाइजर अनीता गुप्ता ने प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *