हिमाचल पुलिस की गिरफ्त से भागा आरोपी, उत्तराखंड पुलिस के प्रयास से पकड़ा गया

 

देहरादून : चकराता क्षेत्र में हिमाचल पुलिस की गिरफ्त से एक आरोपी फरार होकर खाई में कूद गया। आरोपी राज उर्फ राजू को कुछ ही देर में हिमाचल व चकराता थाने की पुलिस पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी और एक पुलिसकर्मी घायल भी हो गए पांवटा साहिब थाना पुलिस ने कुछ दिन पूर्व हिमाचल और हरियाणा बार्डर पर स्थित बहराड चेक पोस्ट पर लकड़ी से लभरा लोडर पकड़ा था, जिसमें 35 देवदार के नग थे। इस पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। चालक ने पूछताछ में बताया था कि ये लकड़ी वह मागटी के पास के रताड़ गांव से लाया था। शनिवार को पुलिस आरोपी को रताड़ गांव लाई थी। इसी दौरान चकराता थाने में आमद दर्ज कराने के दौरान आरोपी ने लघुशंका का बहाना बनाया और थाने के सामने ही खाई में कूद गया। उसके साथ हिमाचल पुलिस का सिपाही रामनाथ उसके पीछे खाई में कूद गया। खाई में कूदने से आरोपी के पांव की हड्डी टूट गई और सिपाही के को भी चोट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *