इंस्टाग्राम पर खुद को डॉक्टर बताकर महिला को ठगा, पिथौरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

बिहार से दो साइबर ठग गिरफ्तार, महिला से ₹3 लाख की ठगी का खुलासा

मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। पिथौरागढ़ पुलिस ने इंस्टाग्राम के माध्यम से की गई साइबर ठगी के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को बिहार के औरंगाबाद व गया से चिन्हित कर कानून के शिकंजे में लिया है। अभियुक्तों ने स्वयं को यूके का डॉक्टर बताकर एक महिला से ₹3 लाख की ठगी की थी।

मामले की जांच साइबर व सर्विलांस टीम द्वारा की गई तकनीकी पड़ताल से संभव हो सकी। पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई से ऑनलाइन ठगी के इस नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ।

उत्तराखण्ड पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन लेन-देन में सतर्क रहें और किसी भी ठगी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *