वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट से मारपीट मामले में महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था से मिला उत्तरांचल प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल

 प्रकरण की तह तक जाकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट के साथ 6 फरवरी की शाम को हुई मारपीट की घटना के बाद शनिवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में इस घटना के विरोध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में पत्रकार साथी शामिल हुए। जिसमें हेम भट्ट के साथ हुई इस घटना की निंदा की गई। साथ ही हेम भट्ट ने पूरा घटनाक्रम सभी साथी पत्रकारों को बताया। सभी पत्रकारों ने इस प्रकरण में सख्त कार्रवाई की मांग की।

उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि हम हेम भट्ट के साथ खड़े हैं। मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अगर यह षड्यंत्र है तो मारपीट करवाने वालों को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए। पुलिस को घटना की तह तक जाकर जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हम हर उस पत्रकार के साथ खड़े हैं जो ईमानदारी से पत्रकारिता कर रहे हैं।

बैठक के बाद उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा जी की अध्यक्षता में महामंत्री योगेश सेमवाल, वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य मनमोहन लखेड़ा हेम भट्ट के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा (महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था) से मुलाकात की और उनके सामने अपनी बात रखी। जिसके बाद आईपीएस सुनील कुमार मीणा ने SP सिटी को मामले में त्वरित जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *