मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। CIMS & UIHMT Group of Colleges के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी के कुआंवाला स्थित निवास (सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग परिसर के समीप) में 28 फरवरी को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गीता धामी जी रहीं, जिनका स्नेहिल आगमन आयोजन का मुख्य आकर्षण बना। उनके साथ विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग, मीडिया प्रतिनिधि एवं कॉलेज स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समारोह में कुमाऊँनी–गढ़वाली संस्कृति की मनमोहक झलक देखने को मिली। महिलाओं की बैठकी होली और पुरुषों की खड़ी होली ने वातावरण को भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना दिया। झोड़ा–चांचरी, न्योली की प्रस्तुतियों ने लोकसंस्कृति की जीवंतता को दर्शाया।
लोकगायिका उप्रेती सिस्टर्स, बीरू जोशी एवं अन्य कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। पारंपरिक व्यंजनों—आलू के गुटके, भांग की चटनी और गुजिया—ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया।
यह समारोह न केवल रंगों का उत्सव रहा, बल्कि सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द और लोकसंस्कृति संरक्षण का सशक्त संदेश भी दे गया।