देहरादून के डीएवी कॉलेज कार्यक्रम में अभद्र भाषा पर हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

:- डालनवाला कोतवाली में छात्र प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की विवेचना

:- DAV कॉलेज के सांस्कृतिक मंच पर अभद्र भाषा का मामला

:- छात्र संगठन की शिकायत पर पुलिस का एक्शन

:- मासूम शर्मा के खिलाफ BNS की कई धाराओं में केस

देहरादून, 12 अप्रैल। डीएवी (पीजी) कॉलेज देहरादून में आयोजित सांस्कृतिक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मंच से कथित तौर पर अभद्र, अश्लील और आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग के मामले में पुलिस ने हरियाणवी लोक गायक Masoom Sharma के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मीडिया सेल देहरादून से जारी प्रेस नोट के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 को कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक मंच से आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग से वहां मौजूद छात्र-छात्राओं और आम जनता की भावनाएं आहत हुईं। इस संबंध में प्रांचल नौनी, छात्र प्रतिनिधि, सत्यम शिवम छात्र संगठन, डीएवी (पीजी) कॉलेज द्वारा थाना डालनवाला में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 63/2026 के तहत धारा 296, 352, 79 और 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस जांच जारी

डालनवाला पुलिस ने बताया कि प्रकरण में विधिक प्रावधानों के तहत विवेचना जारी है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *