slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
गुलदार ने किया हमला तो महिला ने दरांती से किए कई बार, यहां हुई घटना - मोनाल एक्सप्रेस

गुलदार ने किया हमला तो महिला ने दरांती से किए कई बार, यहां हुई घटना 

 देहरादून: पहाड़ की नारियां वाकई हिम्मत वाली हैं। जरूरत पड़ने पर वह गुलदार से भिड़ने को भी तैयार रहती हैं। रुद्रप्रयाग जिले में जखोली क्षेत्र में जंगल में घास लेने गई महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। जबाव में महिला ने दरांती से गुलदार पर कई बार कर खुद का जीवन बचाया।

 

महिला के शोर करने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद गुलदार वहां से भाग गया। घायल महिला को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में भर्ती कराया गया है। जहां महिला का इलाज चल रहा है। इससे पहले भी रुद्रप्रयाग के महरगांव में भी गुलदार ने एक बच्चे पर स्कूल जाते समय हमला कर दिया था।

रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लाक की ग्राम पंचायत मखेत की दीपा देवी गांव के पास ही जंगल में घास लेने गई थी। इस बीच झाड़ी में घात लगाकर बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने घबराने की बजाय जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया और गुलदार पर दरांती से वार किया।

दीपा ने बताया कि उनके हाथ में दरांती थी। उससे गुलदार पर कई वार किए और शोर मचाया। इससे गुलदार घबरा गया। महिला की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिसके बाद गुलदार भाग गया। गुलदार ने महिला के पैर पर नाखूनों से हमला किया, जिससे उसका पैर पर काफी ज्यादा घाव हो गया है। मखेत की प्रधान शशि देवी ने कहा कि गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *