इगास की शाम को सुरों से सजाएंगे लोक गायक ओम बधानी और गायिका पूनम सती, थानो में जुटेंगे लोकसंस्कृति के प्रेमी

-भड्डू की दाल-भात और पारंपरिक पहाड़ी भोजन के साथ मनेगा इगास बग्वाल लोकपर्व समारोह, 19 नवंबर को सायं 6 बजे होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपराओं और विरासत को जीवंत रखने के संदेश के साथ थानो में इगास बग्वाल लोकपर्व समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। 19 नवंबर को राजकीय इंटर कॉलेज थानो में आयोजित होने वाले इस समारोह में लोक गायक ओम बधानी और लोक गायिका पूनम सती विशेष आकर्षण रहेंगे।

अपनी लोकगायिकी के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति को स्वर देने वाले ओम बधानी और पूनम सती की मौजूदगी से समारोह में सांस्कृतिक रंगत देखने को मिलेगी। आयोजन का उद्देश्य इगास बग्वाल जैसे पारंपरिक लोकपर्व के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।

थानो इगास समिति एवं समस्त क्षेत्रवासी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में भड्डू की दाल-भात और पारंपरिक पहाड़ी भोजन की व्यवस्था भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। समारोह के साथ स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *