भीमताल में निशुल्क बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर आयोजित, 28 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

:- विकास भवन परिसर में आयोजित शिविर में मरीजों को निशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां भी वितरित की गईं

भीमताल। विकास भवन परिसर भीमताल में शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को निशुल्क बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही मरीजों को निशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण भी किया गया।

शिविर में कुल 28 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। इस दौरान चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करने के लिए डॉ. लक्ष्मण सिंह राणा, डॉ. शशि राना, फार्मेसी अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ ममगाईं एवं जमुना प्रसाद उपस्थित रहे।

शिविर के माध्यम से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। निशुल्क चिकित्सा परीक्षण और औषधि वितरण से मरीजों को लाभ मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *