:- उत्तरकाशी में पंचकुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण गौ-गंगा प्रतिष्ठा यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियों का शुभारंभ; गणेश पूजन, पुण्याहवाचन और नांदी श्राद्ध के साथ संपन्न हुए वैदिक अनुष्ठान
उत्तरकाशी, 10 नवंबर 2026। सौम्य काशी उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ हनुमान ध्वजा की स्थापना की गई। कंडार देवता की डोली और हरि महाराज के पवित्र ढोल की मौजूदगी ने इस धार्मिक अनुष्ठान को विशेष बना दिया। इसके साथ ही पंचकुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण गौ-गंगा प्रतिष्ठा यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया।
श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ समिति एवं सौम्य काशी ब्राह्मण सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्वान आचार्यों ने गणेश पूजन, पुण्याहवाचन और नांदी श्राद्ध सहित विभिन्न वैदिक कर्मकांड संपन्न कराए। इसके बाद श्रद्धालुओं की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ हनुमान ध्वजा स्थापित की गई। इस दौरान रामलीला मैदान का वातावरण वैदिक मंत्रों, पारंपरिक ढोल और देव डोली की उपस्थिति से भक्तिमय बना रहा।
मां भागीरथी की पावन धरती पर आयोजित इस अनुष्ठान में वैदिक परंपराओं के साथ उत्तराखंड की लोकदेवता संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे श्रद्धालुओं ने लोकमंगल, सुख-समृद्धि और विश्वकल्याण की कामना की।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष बुद्धि प्रसाद नौटियाल, सचिव दीपक प्रसाद भट्ट, कोषाध्यक्ष दिवाकर नैथानी, वैष्णव संत राघवानंद दास महाराज, कार्यकारिणी अध्यक्ष सूरत राम नौटियाल, मुख्य यजमान डॉ. हरि शंकर नौटियाल, दया शंकर बलूनी, महासचिव भूपेश कुड़ियाल, डॉ. द्वारिका प्रसाद नौटियाल, राकेश नौटियाल, काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी, हनुमान मंदिर के पुजारी शिव प्रसाद भट्ट, विजय भट्ट, राम गोपाल पैन्यूली, दशरथ प्रसाद भट्ट, हरिश्वर राम गौड़, शुभकांत रतूड़ी, दशरथ महर, सुधाकर जोशी, अजय सेमवाल, रामकृष्ण भट्ट, चंद्र प्रकाश उनियाल, मीडिया संयोजक डॉ. शंभू प्रसाद नौटियाल, महेश व्यास, देवांश नौटियाल, दुर्गेश नौटियाल, दिनेश भट्ट, चंद्रशेखर भट्ट, मुकेश नौटियाल, कमल प्रसाद बिजल्वाण, संदीप बिजल्वाण, मुकेश भट्ट, मीना नौटियाल, डॉ. अंजू सेमवाल, वंदना नौटियाल, सरोज मट्टूड़ा, कविता रावत एवं सुनीता भट्ट सहित समिति के पदाधिकारी, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी मौजूद रहे।
आयोजन समिति के अनुसार, महायज्ञ का उद्देश्य सनातन संस्कृति के संरक्षण के साथ गो-गंगा के प्रति श्रद्धा, सामाजिक समरसता और लोककल्याण की भावना को बढ़ावा देना है। हनुमान ध्वजा स्थापना के साथ आगामी धार्मिक आयोजन की तैयारियों को गति मिली है। समिति ने क्षेत्रवासियों से पंचकुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण गौ-गंगा प्रतिष्ठा यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।