तीन तस्वीरों ने उलझाया जेनी प्रकरण, पहचान को लेकर उठे सवाल; सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से बढ़ा विवाद आखिर कौन है जेनी? तीन तस्वीरों ने खड़े किए पहचान और दावों की सच्चाई पर सवाल
तीन तस्वीरों ने उलझाया जेनी प्रकरण, पहचान को लेकर उठे सवाल; सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से बढ़ा विवाद आखिर कौन है जेनी? तीन तस्वीरों ने खड़े किए पहचान और दावों की सच्चाई पर सवाल
तीन तस्वीरों ने उलझाया जेनी प्रकरण, पहचान को लेकर उठे सवाल; सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से बढ़ा विवाद
आखिर कौन है जेनी? तीन तस्वीरों ने खड़े किए पहचान और दावों की सच्चाई पर सवाल
वर्ष 2003, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और देहरादून में मीडिया के सामने आई महिला की तस्वीरों को लेकर चर्चा तेज; तीनों तस्वीरों की प्रामाणिकता और महिलाओं की पहचान की स्वतंत्र पुष्टि नहीं
देहरादून। उत्तराखंड का चर्चित जेनी प्रकरण अब राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर महिला की पहचान को लेकर भी सवालों के घेरे में आ गया है। सोशल मीडिया पर सामने आईं तीन अलग-अलग तस्वीरों ने इस मामले को नया मोड़ दे दिया है। इन तस्वीरों को लेकर यह सवाल उठ रहा है कि आखिर जैनी कौन है और क्या तीनों तस्वीरों में दिखाई दे रही महिलाएं एक ही हैं या अलग-अलग?
सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों में एक तस्वीर वायरल वीडियो से जुड़ी महिला की बताई जा रही है। दूसरी तस्वीर देहरादून में हाल ही में मीडिया के सामने जैनी के रूप में प्रस्तुत हुई महिला की है, जबकि तीसरी तस्वीर वर्ष 2003 की बताकर साझा की जा रही है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद प्रकरण की पुरानी घटनाओं और मौजूदा दावों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
हालांकि, इन तीनों तस्वीरों की प्रामाणिकता और इनमें दिखाई दे रही महिलाओं की वास्तविक पहचान की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। ऐसे में तस्वीरों के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मामले में यह स्पष्ट होना बाकी है कि तस्वीरों में दिख रही महिलाएं एक ही हैं या अलग-अलग।
इधर, जैनी प्रकरण को लेकर प्रदेश की राजनीति भी गरमाई हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की जैनी को लेकर की गई टिप्पणियों के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हुई है।
वहीं, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सत्ता पक्ष जैनी प्रकरण को राजनीतिक मुद्दा बना रहा है।
फिलहाल तीन तस्वीरों के सामने आने से जैनी प्रकरण में पहचान का सवाल चर्चा के केंद्र में आ गया है। अब देखना होगा कि संबंधित पक्ष इन तस्वीरों और महिला की पहचान को लेकर क्या स्पष्टीकरण देते हैं और जांच के स्तर पर इन सवालों का कोई स्पष्ट जवाब सामने आता है या नहीं।