पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल के साथ नए प्रतिष्ठान की शुरुआत, शहर को हरा-भरा बनाने और जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश
देहरादून। राजधानी के चकराता रोड स्थित बल्लूपुर चौक के सीएसएम स्क्वायर में सोमवार को ‘ताशी रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने किया। इस अवसर पर रेस्टोरेंट प्रबंधन और उपस्थित अतिथियों ने मेयर का स्वागत किया। मेयर ने नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर रेस्टोरेंट संचालक को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
रेस्टोरेंट के शुभारंभ का खास आकर्षण पर्यावरण संरक्षण को लेकर की गई पहल रही। रेस्टोरेंट के मालिक दिव्यम अग्रवाल ने देहरादून शहर में 500 पौधे लगाने का संकल्प लिया। उन्होंने इस पहल के माध्यम से शहर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
नए रेस्टोरेंट के खुलने से बल्लूपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को खानपान का एक और विकल्प उपलब्ध हुआ है। वहीं, व्यावसायिक प्रतिष्ठान की शुरुआत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर दिव्यम अग्रवाल ने सामाजिक जिम्मेदारी का भी परिचय दिया।
रेस्टोरेंट के उद्घाटन अवसर पर राज्यमंत्री रमेश गड़िया और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. भावना डोभाल भी उपस्थित रहीं। अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं।