:- लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन की क्विज प्रतियोगिता में हासिल किए शीर्ष पुरस्कार; डॉ. कनिका सर्वश्रेष्ठ समीक्षक के रूप में सम्मानित, विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग को भी मिला सम्मान
देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (एसजीआरआर) के ऑन्कोलॉजी विभाग ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों का परिचय दिया है। लखनऊ में आयोजित इंडियन एसोसिएशन ऑफ सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (आईएएसओ) के वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन में एमसीएच ऑन्कोलॉजी के प्रशिक्षु डॉ. दिव्या सेंगर और डॉ. तेजा ने क्विज प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम और द्वितीय पुरस्कार हासिल किए। दोनों प्रशिक्षुओं को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में एसजीआरआर की डॉ. कनिका को सर्वश्रेष्ठ समीक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। वहीं, ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग को आईएएसओ के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर सोसाइटी की पत्रिका में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि पर एसजीआरआर के अध्यक्ष श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने पुरस्कार विजेताओं और विभाग को आशीर्वाद एवं बधाई दी। उन्होंने विभाग की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की।
वहीं, डॉ. पंकज गर्ग ने अध्यक्ष महोदय के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये उपलब्धियां राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभाग की बढ़ती पहचान को दर्शाती हैं।
राष्ट्रीय सम्मेलन में मिली इन उपलब्धियों से एसजीआरआर के ऑन्कोलॉजी विभाग की शैक्षणिक प्रतिभा और विशेषज्ञता को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है।
……