:- यमुना कॉलोनी चौक से किशननगर चौक तक निकाला विरोध मार्च, कथित वोट चोरी और चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर उठाए सवाल
देहरादून। ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रितेश छैत्री के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून में प्रदर्शन कर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। यमुना कॉलोनी चौक से किशननगर चौक तक निकाले गए विरोध मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने कथित वोट चोरी के मुद्दे पर नारेबाजी की और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए।
प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रितेश छैत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और जनता के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उनका कहना था कि लोकतंत्र में जनता के वोट का महत्व सर्वोपरि है और मताधिकार से जुड़े किसी भी सवाल का समाधान पारदर्शी तरीके से होना चाहिए।
छैत्री ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग दोहराते हुए कहा कि इन मांगों पर कार्रवाई होने तक पार्टी का विरोध जारी रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करते रहेंगे। पार्टी की ओर से इस मुद्दे पर आंदोलन को और तेज करने की बात भी कही गई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
ये रहे मौजूद :-
प्रदर्शन में रितेश छैत्री, संजय शर्मा, वीरेंद्र पोखरियाल, लाल चंद शर्मा, प्रीतम आर्य, जगदीश धीमान, पिया थापा, प्रताप असवाल, प्रमोद गुप्ता, दीप वोहरा, अनिल नेगी, अनिल बस्नेत, विनोद कुमार, कासिम चौधरी, विजय शाही, मुकेश चौहान, दीवान बिष्ट, नितिन रावत, बबलू, राजीव प्रजापति, हरेंद्र बेदी, कैलाश बाल्मीकि और लक्की राणा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।