:- ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ थीम पर बनाया गया रंगोली चित्र, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का दिया संदेश
देहरादून, 17 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय देहरादून में ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ थीम पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यालय परिसर में रंगोली बनाई गई और दीप प्रज्वलित किए गए।
कार्यक्रम में बनाई गई रंगोली का विषय ‘प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान’ रखा गया। यह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा और नियमित स्वास्थ्य जांच से जुड़ा महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान है। रंगोली के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य और सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस नेगी, डॉ. हितेश शर्मा, डॉ. एनके त्यागी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नवीन चंद्र जोशी, प्रशासनिक अधिकारी कांति शर्मा, मुख्य फार्मेसी अधिकारी गजपाल सिंह रावत, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अरुणा नेगी, एनवीबीडी कंसल्टेंट मनीषा बिष्ट, एनटीसीपी कंसल्टेंट अर्चना उनियाल, प्रधान सहायक अमित राणा, सुमित नौटियाल सहित कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।