विश्व ओजोन दिवस पर डीडी कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता

:- विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से ओजोन परत संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का दिया संदेश

देहरादून, 16 सितंबर। विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर डीडी कॉलेज, निम्बू वाला, देहरादून में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

विश्व ओजोन दिवस प्रत्येक वर्ष 16 सितंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पृथ्वी की जीवनदायिनी ओजोन परत के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले कारकों को कम करने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने, संभावित पर्यावरणीय खतरों की जानकारी देने तथा संरक्षण के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से ओजोन परत के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मयंक वर्मा, अमित सेमवाल और सुषमा सिंह ने निभाई।

प्रतियोगिता के परिणाम में प्रथम स्थान ऋषिका दिवाकर (BBA प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान लक्ष्मी (BSc H Agri, पांचवां सेमेस्टर) तथा तृतीय स्थान सविता (BSc PCM, पांचवां सेमेस्टर) ने प्राप्त किया। वहीं रिद्धि प्रजापति (BBA, पांचवां सेमेस्टर) को भी प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का संयोजन शिल्पा तनेजा ने किया। आयोजन में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही।
…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *