तीन तलाक देकर महिला का उत्पीड़न करने वाला आरोपी गिरफ्तार

:- मारपीट और प्रताड़ना की शिकायत पर पटेलनगर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट और उत्पीड़न करने तथा उसे तीन तलाक देने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई के क्रम में पटेलनगर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को पटेलनगर निवासी एक महिला ने कोतवाली पटेलनगर में अपने पति के खिलाफ मारपीट, उत्पीड़न और तीन तलाक देने के संबंध में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 629/26 दर्ज किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 85 तथा मुस्लिम विवाह प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने नामजद आरोपी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पटेलनगर पुलिस ने मामले में त्वरित साक्ष्य संकलन किया। पुलिस के मुताबिक, प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर नामजद आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

फरमान पुत्र जबर, निवासी इस्लामपुर साहनी, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश।

…….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *