अटल जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, बोले सीएम—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए अटल जी का योगदान सदैव स्मरणीय
अटल जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, बोले सीएम—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए अटल जी का योगदान सदैव स्मरणीय
:- बोले सीएम—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए अटल जी का योगदान सदैव स्मरणीय
देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी मां भारती के उपासक, राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता, प्रख्यात कवि और लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, सुशासन, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक आदर्शों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
उन्होंने कहा कि अटल जी ने भारतीय राजनीति में उच्च आदर्शों और मूल्यों की स्थापना की। उन्होंने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने के साथ ही भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी की दूरदर्शी सोच, सरल एवं सहज व्यक्तित्व और राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व भारतीय राजनीति एवं सार्वजनिक जीवन के लिए हमेशा आदर्श बना रहेगा।