: युवा भाजपा नेता सुधीर जोशी समर्थकों के साथ पहुंचे, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की
देहरादून। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं हरिद्वार के पूर्व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के जन्मदिन के अवसर पर युवा भाजपा नेता सुधीर जोशी अपने समर्थकों के साथ उनसे मिले और पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने डॉ. निशंक के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सक्रिय सार्वजनिक जीवन की कामना की।
इस अवसर पर युवा मोर्चा देहरादून महानगर कार्यकारिणी सदस्य आलोक कुकरेती, डीएसबी नैनीताल के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विशाल वर्मा, एबीवीपी कार्यकर्ता अभिषेक बिष्ट तथा पारस अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. निशंक को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके मार्गदर्शन को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया।