:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया शुभारंभ, योग, मतदाता जागरूकता और नशामुक्ति का भी दिया गया संदेश
भीमताल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को विकास भवन परिसर, भीमताल में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग (Yoga for Healthy Ageing)” रही। कार्यक्रम का संचालन मानसी कीर्ति, अध्यापिका जीजीआईसी सूफी, रामगढ़ ने किया।
अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी नैनीताल डॉ. बबीता करायल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने भगवान धन्वन्तरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह राणा रहे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है। इसके बाद उपस्थित जनसमूह ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग को तनाव कम करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रभावी माध्यम बताया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी नैनीताल गोविन्द राम जायसवाल ने “विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 (एसआईआर)” की जानकारी देते हुए पात्र मतदाताओं से मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। वहीं नमामि गंगे के अंतर्गत जिला गंगा समिति नैनीताल द्वारा “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग- हर पड़ाव पर सेहतमंद, ऊर्जावान और आत्मनिर्भर” विषय पर जानकारी साझा की गई।
जिला समाज कल्याण अधिकारी नैनीताल ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नैनीताल मुकेश सिंह नेगी ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग से डॉ. शशि राणा, डॉ. हेमलता पांगती, डॉ. मो. शकील, गोविन्द सिंह मेहरा, रेनू रावत, देव बहादुर, सिन्धु जोशी, डॉ. सिद्धार्थ ममगाई, प्रकाश चन्द्र, भानू प्रकाश किमोठी नन्दन सिंह, रणबीर सिंह पडियार, बबीता कनियाल, रेनू रावत, हरदयाल, सुनील कुमार, कमलेश भट्ट, खजान सिंह सहित अन्य कर्मचारियों ने सहयोग किया।
इसके अतिरिक्त कमल जोशी (भाजपा मंडल अध्यक्ष), वीना आर्य (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष), दिनेश सांगुड़ी (पूर्व जिला मंत्री, नैनीताल) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। योगाभ्यास कैलाश, रितु, मुकंद तथा पतंजलि तहसील प्रभारी उमेश चन्द्र जोशी द्वारा कराया गया।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को नियमित योग करने की शपथ दिलाकर किया गया। “करे योग, रहे निरोग” के संदेश के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।