:- मुख्यमंत्री धामी द्वारा राज्य मंत्री दर्जा मिलने पर शुभकामनाएं देने पहुंचे समर्थक व युवा नेता
देहरादून। उत्तराखंड सरकार की मीडिया सलाहकार समिति के नवनियुक्त उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) धीरेंद्र सिंह पंवार को उनके आवास पर पहुंचकर शुभचिंतकों एवं युवा नेताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनके नए एवं महत्वपूर्ण दायित्व के सफल निर्वहन की कामना करते हुए उज्ज्वल एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।
इस अवसर पर महानगर कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो देहरादून आलोक कुकरेती ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा धीरेंद्र सिंह पंवार को उत्तराखंड सरकार की मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया जाना उनके लंबे अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि पंवार सरकार और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
धीरेंद्र सिंह पंवार को शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्थकों ने भगवान बदरी विशाल से उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल कार्यकाल की प्रार्थना की। इस दौरान महानगर कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो देहरादून आलोक कुकरेती, सारंग गोयल एवं विकास पंवार सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।