देहरादून में हीट वेव का असर, 27 अप्रैल को स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद

:- जिलाधिकारी सविन बंसल का आदेश, IMD और SEOC की चेतावनी पर लिया फैसला

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को जनपद के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

जारी आदेश के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे लू (हीट वेव) की स्थिति बनी हुई है।

प्रशासन का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है। अधिकारियों ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को तेज धूप में बाहर निकलने से बचाएं और पर्याप्त पानी पिलाते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *