उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के समस्त सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों का गर्मी की वजह से समय बदला गया है। अब 27 अप्रैल से 26 मई तक प्री-प्राईमरी से कक्षा पांच तक के स्कूल 7:30 से 12 बजे तक और छह से 12 तक स्कूल 7:30 बजे से 12:30 तक चलेंगे। जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने आदेश का सख्ती का पालन करने के निर्देश दिए हैं।