देहरादून में पुलिस महकमे में फेरबदल, कई निरीक्षक व उप निरीक्षक स्थानांतरित

देहरादून, 21 अप्रैल 2026: जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिसिंग को प्रभावी करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने मंगलवार देर रात कई निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए।

पुलिस विभाग के अनुसार यह स्थानांतरण रूटीन प्रक्रिया के तहत किए गए हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य कार्यप्रणाली में सुधार लाना, बेहतर समन्वय स्थापित करना और जनसुरक्षा को मजबूत करना है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशन में किए गए इस फेरबदल को जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नई तैनाती के साथ पुलिसिंग में तेजी आएगी और आम जनता को बेहतर सुरक्षा का माहौल मिलेगा।

बताया जा रहा है कि स्थानांतरित किए गए अधिकारियों को शीघ्र ही अपने-अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *