देहरादून में जिला सूचना अधिकारी बनीं प्रियंका जोशी, संभाला पदभार

:- जनसंपर्क गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर, टीम वर्क को बताया प्राथमिकता

देहरादून, 21 अप्रैल 2026। जनपद देहरादून में जिला सूचना अधिकारी के पद पर प्रियंका जोशी ने अपने स्थानांतरण के उपरांत विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार ग्रहण करने पर जिला सूचना कार्यालय में एक संक्षिप्त स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्मिकों ने विश्वास जताया कि श्रीमती जोशी के नेतृत्व में विभागीय कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी।

पदभार ग्रहण करते हुए प्रियंका जोशी ने कहा कि टीम वर्क के साथ कार्य करते हुए जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *