25-26 अप्रैल को होगा 15वां दून कप फुटबॉल चैंपियनशिप

देहरादून। देहरादून फुटबॉल एकेडमी एवं खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में 15वां दून कप फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 25 और 26 अप्रैल को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता एकेडमी के फुटबॉल ग्राउंड, गूलर घाटी रोड, भागीरथी एंकलेव, देहरादून में आयोजित होगी।

प्रतियोगिता में अंडर-12, अंडर-17 और 50 प्लस आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजन समिति के अनुसार राज्य ही नहीं, बल्कि देशभर की टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकती हैं।

👉 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अंतिम तिथि 23 अप्रैल निर्धारित की गई है।

आयोजक डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि—

अंडर-12 वर्ग में 1 जनवरी 2014 के बाद जन्मे खिलाड़ी पात्र होंगे।

अंडर-17 वर्ग में 1 जनवरी 2010 के बाद जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।

सभी खिलाड़ियों को अपना ओरिजिनल आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।

🏅 विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

🍽️ खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता के दौरान फ्री लंच और चाय की व्यवस्था भी की गई है।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी या टीमें अधिक जानकारी के लिए 9319895526 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *