नई टिहरी के पास भालू का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल

मोनाल एक्सप्रेस, नई टिहरी: टिहरी गढ़वाल जिले के सुलियाधार क्षेत्र में एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला की पहचान लक्ष्मी देवी (पत्नी बबलू) के रूप में हुई है।

घटना उस समय हुई जब लक्ष्मी देवी अपने घर के आसपास काम कर रही थीं। अचानक जंगल की ओर से आए भालू ने उन पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर किसी तरह भालू को भगाया और महिला को बचाया।

घायल अवस्था में महिला को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

वन विभाग की टीम को घटना की सूचना दे दी गई है और इलाके में निगरानी बढ़ाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *