नशे की लत पूरी करने के लिए बंद घर की रेकी कर दिया वारदात को अंजाम, करीब 2 लाख की ज्वैलरी बरामद
मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई शत-प्रतिशत ज्वैलरी भी बरामद कर ली गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 को श्रीमती मधु पत्नी धर्मेन्द्र निवासी चुंगी नंबर-01, केवट बस्ती बाबूगढ़, विकासनगर ने कोतवाली विकासनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर ने उनके घर से ज्वैलरी चोरी कर ली है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 71/2026 धारा 305(a) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने पुलिस टीम को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली विकासनगर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
पुलिस की कार्रवाई और मुखबिर की सूचना के आधार पर 14 मार्च को पुलिस टीम ने आरोपी शोएब पुत्र अनवर निवासी ग्राम डांडा, डाकपत्थर (हाल निवासी चुंगी नं.-01 बाबूगढ़, विकासनगर) उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की गई पूरी ज्वैलरी भी बरामद कर ली गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए बंद घरों की रेकी करता था। मौका मिलने पर उसने घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले भी चोरी व अन्य मामलों में जेल जा चुका है।
बरामदगी:
चोरी की गई ज्वैलरी (अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये)
गिरफ्तार आरोपी:
शोएब पुत्र अनवर, उम्र 24 वर्ष, निवासी डांडा डाकपत्थर, विकासनगर
आपराधिक इतिहास:
आर्म्स एक्ट व लूट से जुड़े मामलों में पूर्व में भी दर्ज मुकदमे