राजपुर रोड पर एक मल्टीप्लेक्स के पास युवक की गोली मारकर हत्या

देहरादून जिले में दो सप्ताह में चौथा मर्डर                                    देहरादून: राजपुर रोड स्थित एक मल्टीप्लेक्स के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शहर में लगातार एक के बाद एक हो रही अपराध की घटनाओं ने लोगों में दहशत है। देहरादून जिले में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। महज दो सप्ताह के भीतर चौथी हत्या हुई और आज फिर शहर में वारदात को अंजाम दिया गया।

देहरादून शहर में बीती दो फरवरी को गुंजन हत्याकांड ने सनसनी फैला दी थी। दूल्हा बाजार में सुबह करीब 11 बजे आकाश ने गुंजन के गले पर चापड़ से वार कर हत्या कर दी थी। आरोपी सलाखों के पीछे है, इस मामले में पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित कर रिकाॅर्ड समय में हत्यारोपी आकाश के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *