मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। केम्प्टी फॉल रोड पर भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के कारण यातायात को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु निम्न रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है—
🔹 छोटे वाहनों हेतु व्यवस्था
देहरादून से केम्प्टी जाने वाले छोटे वाहन
लाईब्रेरी चौक → स्प्रिंग रोड → काला चौक → हरनाम रोड → जीरो प्वाइंट होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
केम्प्टी से देहरादून आने वाले छोटे वाहन
जीरो प्वाइंट → कम्पनी बाग रोड → हाथीपांव → गज्जी बैंड होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
हरनाम रोड (काला चौक से लाईब्रेरी चौक तक)
इस मार्ग पर वन-वे यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।
🔹 पर्यटक बसों हेतु व्यवस्था
पर्यटकों की बसों को क्रिंगेग पार्किंग स्थल तक आने की अनुमति होगी।
वहां से पर्यटक छोटे वाहनों द्वारा पर्यटन स्थलों तक जा सकेंगे।
🔹 भारी वाहनों हेतु व्यवस्था
यमुनापुल से मसूरी/देहरादून आने वाले भारी वाहन
वाया विकासनगर भेजे जाएंगे।
देहरादून से केम्प्टी जाने वाले भारी वाहन
सहसपुर → विकासनगर मार्ग से जाएंगे।
🔹 बसों हेतु वैकल्पिक मार्ग
देहरादून से उत्तरकाशी जाने वाली बसें
सुवाखोली वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।
☎️ सहायता सूचना
किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु यातायात कंट्रोल रूम नंबर : 7579278145 पर संपर्क करें।